Himachalसावन के चौथे सोमवार को सदाशिव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़,...

सावन के चौथे सोमवार को सदाशिव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, जय भोले से गूंजा परिसर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए मंदिर कमेटी दो माह पूर्व शुरू करती है तैयारियां: प्रवीण शर्मा

ऊना/सुशील पंडित: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धौमेश्वर मंदिर( सदाशिव मंदिर)तलमेहड़ा में सावन मास के चौथे रविवार भोलेनाथ के भक्तो में मंदिर के शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भीड़ का तांता रहा और कतार में खड़े होकर श्रद्धालू शिवलिंग तक पहुंचकर भोलेनाथ को खुश करने के लिए जलाभिषेक करते रहे।

मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास के उपलक्ष्य पर हर वर्ष सदाशिव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी तांता लगता है और परिवार सहित श्रद्धालू मंदिर में जल चढ़ाने एवं भोले नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए सदाशिव पहुंचते है।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंदिर कमेटी सावन मास से पूर्व दो माह से लगातार तैयारियों में जुटी रहती है ताकि सदाशिव में आने वाले हर श्रद्धालु को मंदिर कमेटी की तरफ से पूरी सहूलियत मुहैया करवाई जाए। बही अपंग और बुजुर्गो के लिए मंदिर परिसर में लिफ्ट का प्रावधान भी किया गया है ताकि हर कोई भगवान भोलेनाथ की द्वापर युग से जुड़ी और दिव्य शिवलिंग के दर्शन कर सकें। शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर का इतिहास द्वापर से जुड़ा है और पांडवों के कुल पुरोहित धौम्य ऋषि ने जिला उना के उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार के सबसे ऊंचे टीले पर तपस्या करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। और भगवान भोलेनाथ ने दर्शन देकर उनकी मनोकामना पूर्ण करने का वचन दिया था जो आज भी भोलेनाथ जी का बचन सत्य हो रहा है और जो भी भक्त सदाशिव में सच्चे मन से प्रार्थना करते है। भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना पूर्ण करते है।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में अटूट लंगर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा, पार्किंग की व्यवस्था, गौशाला का निर्माण,मंदिर परिसर में नव दुर्गा भवन,मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाना, मंदिर परिसर पर तीसरी आंख का पहरा यानी सीसीटीवी लगाना, मंदिर के मुख्य गेट से मंदिर अंदर तक श्रद्धालुओं के लिए शैड बनाकर राहत देना, सुलभ शौचालय का निर्माण, एवं जागरण के लिए बड़े हाल का निर्माण करवाया है और यह सब श्रद्धालुओं द्वारा दान के रूप में दिए एक एक पैसे से हुआ है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर में आकर सभी सुख प्राप्त होते है। वही रविवारीय संध्या पर पंजाब की बुलंद आवाज मानव हीरा एवं अन्य प्रसिद्ध गायकों ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य व अन्य दर्जनों भक्तों ने विभिन्न जगहों पर लगे भंडारों द्वारा अपनी सेवाए दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...