Breaking NewsCRPF जवान ने खुद को गोली मारी, CRPF कैंप में मची अफरा-तफरी

CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, CRPF कैंप में मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में अपने परिवार को बंधक बनाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मार ली। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, कांस्टेबल ने परिवार सहित खुद को बंदी बनाकर घर के कमरे में कैद कर लिया था। 18 घंटे तक उसने ना किसी से बात की और ना ही अधिकारियों एवं परिवार के मनाने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। बार-बार बालकनी में आकर वह हवाई फायर करता रहा।

कांस्टेबल नरेश को किसी भी अधिकारी पर नहीं भरोसा 

17 घंटे बाद कांस्टेबल नरेश ने फोन ऑन किया। नरेश का कहना था कि उसे यहां किसी से भी बात नहीं करनी। उसे यहां के किसी भी अधिकारी पर भरोसा नहीं है। वह सिर्फ सीआरपीएफ के आईजी से बात करेगा जो कि दिल्ली में पोस्टेड हैं। कांस्टेबल की इस बात को सुनकर तुरंत दिल्ली फोन किया गया और आईजी बिना देर किए जोधपुर पहुंच चुके हैं।

कांस्टेबल ने कमरे में पत्नी और बेटी को बनाया बंधक 

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने पिछले 17 घंटों में 8 राउंड फायर किए। रात साढ़े आठ बजे के बाद उसने फायरिंग नहीं की। इसी बीच परिसर में एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कमांडो भी वहां पहुंच चुके हैं। वे लोग कांस्टेबल के घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांस्टेबल ने कमरे में पत्नी और बेटी को बंधक बनाया हुआ है, जिसके चलते कमांडो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।

रविवार किया था पहला फायर, सीआरपीएफ कैंप के अंदर मची अफरा-तफरी

पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में 3 साल से पोस्टेड पाली जिले के राजोला कला निवासी नरेश जाट ने रविवार शाम 5:00 बजे पहला हवाई फायर किया था। जिसके बाद सीआरपीएफ के भीतर अफरा तफरी मच गई। पहले अधिकारियों ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। शराब के नशे में पत्नी और 1 बच्ची को भी उसने अपने साथ घर में बंद कर रखा है। जिसके बाद पाली जिले से उसके पिता व भाई को भी बुलाया गया। पिता ने फोन पर उससे बात की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ।

पुलिस के अधिकारी उसके घर के आस पास बने हुए हैं। पाली में यातायात पुलिस में कार्यरत नरेश के भाई ने पुलिस को बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से वह चलते-चलते अपना आपा खो देता है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने नरेश की समझाया। उसके पिता के परिजनों को वहां बुलाया गया। 

जवान के पास इंसास राइफल और दो मैगजीन मौजूद

उसका एक भाई जोधपुर एम्स में डॉक्टर है। सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है, उसके पास इंसास राइफल है। उसके पास दो मैगजीन है। एक में 20 राउंड होते हैं। कुल 40 राउंड उसके पास मौजूद है। जिसमें से अभी उसने 8 फायर किए हैं। फिलहाल सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके के हालात देखकर उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...