Himachalक्रशर उद्योग संघ ने 21लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की...

क्रशर उद्योग संघ ने 21लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की घोषणा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उद्योग के साथ लगती 5 किलोमीटर क्षेत्र की दो सड़कों पर राहत और बचाव कार्य करेंगे: डिंपल ठाकुर

ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में भारी आपदा के बीच जहां मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए विभिन्न संगठन हाथ बढ़ा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश क्रशर उद्योग संघ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने का फैसला लिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की योजना का खुलासा किया। क्रशर उद्योग संघ ने प्रदेश सरकार को 21 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। साथ ही संगठन में उद्योगो के समीप लैंडस्लाइड से प्रभावित सड़कों की मरम्मत का भी जि़म्मा उठाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सभी क्रशर इकाइयों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार की सहायता को हाथ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जितने भी क्रशर उद्योग स्थापित हैं, उनके आसपास लैंडस्लाइड के चलते प्रभावित हो रही दो सड़कों को खोलने का जिम्मा भी उद्योग प्रबंधन द्वारा उठाया गया है।
जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों को पूरी तरह सुचारु करने के प्रयास सिरे नहीं चढ़ा पा रहा। जिसके चलते क्रशर उद्योग भी काफी हद तक प्रभावित हुए हैं। ऐसी स्थिति में संगठन ने सरकार की मदद करने के लिए राहत राशि के साथ-साथ उद्योग के साथ लगती 5 किलोमीटर क्षेत्र की दो सड़कों पर राहत और बचाव कार्य करने का ऐलान किया है,  ताकि उद्योग के साथ-साथ लोगों की आवाजाही को भी सुचारु किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी प्रदेश क्रशर उद्योग संघ आपदा में प्रदेश सरकार की मदद करेगा। इस अवसर पर जिला ऊना के अध्यक्ष नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप ठाकुर, अमित कुमार, रूबी ठाकुर, रमन कुमार व विशाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...