Himachalसाइबर सुरक्षा की जानकारी आपको खतरों से बचाएगी- भाटिया

साइबर सुरक्षा की जानकारी आपको खतरों से बचाएगी- भाटिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना कॉलेज में चल रहा है एनएसएस कैंप

ऊना/सुशील पंडित:राजकीय उतकृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन एएसपी संजीव कुमार भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। एनएसएस  स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा और ड्रिल के साथ शिविर का आरंभ किया। भाटिया ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए और इस समस्या के विरुद्ध लड़ाई में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर भी अहम जानकारी छात्रों से साझा की।

उनका कहना था कि आज के दौर में इंटरनेट और स्मार्टफोन के माध्यम से प्रतिवर्ष अरबों रूपए की धांधली और असंख्य प्रकार के अपराधों को ऑनलाइन रहते हुए ही अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए साइबर सुरक्षा की जानकारी व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित बना सकती है। आप साइबर सुरक्षा की जानकारी से अनगिनत खतरों से बच सकते हैं। इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रोमिला और प्रो. मनजीत सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ एक जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर प्रो. राकेश, प्रो. विनय व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...