Breaking Newsसाइबर ठगों ने डाक्टर को बनाया निशाना, जाने मामला

साइबर ठगों ने डाक्टर को बनाया निशाना, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूरजगढ़राजस्थान के झुंझुनूं में एक अनोखा मामला सामने आय़ा है यहां डॉक्टर की पहली तनख्वाह आने की खुशी चंद पलों में ही गायब हो गई। साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते में आए पहली सैलेरी के 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस में इस संबंध में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। ठगों ने यह कारस्तानी डॉक्टर एटीएम कार्ड बदलकर की है। हैरानी की बात है कि डॉक्टर को जो दूसरा एटीएम कार्ड थमाया गया था वह भी चोरी का है।

जानकारी के अनुसार मामला सूरजगढ़ थाना इलाके से जुड़ा है, यहां के कुलोठ कलां गांव निवासी होम्योपैथिक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा की हाल ही में जॉब लगी थी। उसके बाद उनकी पहली सैलेरी उनके बैंक खाते में आई थी। उन्हें कुछ कैश की जरुरत थी, इसके लिए उन्होंने 28 मार्च को अपने दोस्त ऋतिक को रुपये निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड देकर सूरजगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर भेजा था। एटीएम पहुंचकर उनके दोस्त ने एटीएम से कुछ रुपये निकाले। रुपये निकलने के बाद वह एटीएम मशीन से निकली स्लिप को चैक कर रहा था। उसी दौरान मौका देखकर वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम बदल दिया, उनके दोस्त को कोई भनक नहीं लगी। ऋतिक ने आकर उसे रुपये और एटीएम कार्ड संभाल दिया। उन्होंने भी बिना देखे ही उस एटीएम कार्ड को अपना समझ कर अपने पास रख लिया।

डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को सुबह पांच बजे उनके पास एक फोन आया कि उनके खाते से बीती रात को सीकर ब्रांच कोड के एटीएम से दस-दस हजार के चार ट्रांजेक्शन हुए हैं। जब अपने खाते को चैक किया तो फोन पर मिली जानकारी सही थी। इसके अलावा दस-दस हजार के दो ट्रांजेक्शन सूरजगढ़ मोड़ चिड़ावा स्थित एसबीआई के एटीएम से भी हुए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...