ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव इसपुर में एक कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है व पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना की ओर से गगरेट की तरफ जा रही एक होंडा एमेज कार ने गांव इसपुर में एक साईकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पंडोगा से सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होंडा एमेज के ड्राईवर ने भी साईकिल सवार को टक्कर लगने पर अपनी गाडी मौके पर ही रोक दी थी । साईकिल सवार भी गाडी की दिशा में ही आगे चल रहा था परंतु कार की गति ज्यादा होने के कारण साईकिल सवार को टक्कर मार गया जिससे साईकिल सवार मौका पर ही गिर गया । साईकिल सवार घायल की पहचान केशव उर्फ किशोरी निवासी मधेपुरा विहार के रूप में हुई है,जिसे चोट लगने के कारण उना अस्पताल मे ईलाज के लिये दाखिल करवाया गया है । पुलिस ने होडा एमेज के चालक सुरेन्द्र कुमार निवासी सलोह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है।
