Himachalडी.ए.वी. लठियाणी में प्रदर्शनी का आयोजन

डी.ए.वी. लठियाणी में प्रदर्शनी का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में रुचि बढ़ाएं छात्र,नशे से रहे दूर:कृष्ण पाल शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल लठियाणी  में विज्ञान , सोशल साइंस , अंग्रेजी , हिंदी , आर्ट एंड क्राफ्ट , कंप्यूटर साइंस , मैथ्स, संगीत और स्पोर्ट्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा पाल वॉइस चेयर पर्सन थाना कलां व डॉ आशीष( हमीरपुर ) एल.एम.सी. अध्यक्ष कुलदीप शर्मा  ने बतौर  मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों को समझाया कि या प्रतिस्पर्धा का दौर है और इस तरह के प्रयासों से विद्यार्थियों के मस्तिष्क में नए विचारों का आगमन होता है व छात्र आने वाली परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किये।  विज्ञान वर्ग व अन्य सभी वर्गों में अधिकतर वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि व अभिभावकों ने मॉडल देखकर छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की । प्रधानाचार्य ने मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा का भंडार है। सभी का भविष्य स्वर्णिम नजर आता है। छात्र- छात्राओं ने अपने संपूर्ण प्रतिभाओं को इस मॉडल में दर्शाया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों पर अपनी रुचि बढ़ाएं। ताकि छात्र अपना जीवन सार्थक कर सकें। शर्मा ने कहा कि स्कूल स्टाफ के साथ साथ अभिभावक भी अपने बच्चों पर पैनी नजर रखें। ताकि बच्चे नशे जैसे विषय विकारों की तरफ न जाएं। प्रधानाचार्य  मुख्यातिथि व अभिभावकों द्वारा प्रतिभागी बच्चों से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने पर व पूरी प्रदर्शनी में अनुशासन बनाए रखने पर उन्हें बधाई दी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...