Himachalतेज हवाओं से कुटलैहड़ में नुकसान

तेज हवाओं से कुटलैहड़ में नुकसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ में तेज हवाओं से कई घरों और किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। मंदली पंचायत में तेज हवाओं से टूटा आम का एक वृक्ष घर पर जाकर गिरा। जिससे उसकी छत को भारी नुकसान हुआ है। वहीं एक घर की टीन की छत उड़ गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भारी बारिश के साथ भारी तूफान से राज कुमार पुत्र गोपी चंद के रिहायशी मकान की टीन ध्वस्त हो गई वहीं रमेश चंद पुत्र काकू राम के मकान पर आम का वृक्ष गिर गया। जिससे घर में दरारें आ गई हैं। मकान असुरक्षित हो गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि पटवारी ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं से गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के खेतों में खड़ी कनक की फसल ढह चुकी है। इसलिए सरकार को तुरंत किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों को खेतों में उतारना चाहिए। नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के बाद किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...