Baddiतीन करोड़ की लागत से होगी क्षतिग्रस्त दभोटा पुल की मुरम्मत

तीन करोड़ की लागत से होगी क्षतिग्रस्त दभोटा पुल की मुरम्मत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पुल को लेकर हुआ था धरना प्रदर्शन व चक्का जाम हरदीप बावा ने पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर करवाया कार्य प्रारंभ  बददी/सचिन बैंसल: 9 माह में बनकर तैयार होगा पुल-अशोक राणा: नालागढ़ उपमंडल के तहत पंजाब को हिमाचल से जोडऩे वाले दभोटा पुल की पंजाब सरकार ने ड़ेढ साल बाद सुध ली है। जुलाई 2023 में बरसात में क्षतिग्रस्त हुए दभोटा पुल के नवनिर्माण की शुरुआत आज पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग ने कर दी है। इस पुल को लेकर प्रदेश के उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ ने दभोटा व भरतगढ़ पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर इसी पुल पर धरना दिया था और तब जाकर पंजाब व हिमाचल सरकार की नींद खुली थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर आकर पुल के काम के शुरुआत की वहीं हिमाचल सरकार की ओर से नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा उपस्थित रहे। इस पुल का निर्माण तीन करोड रुपये की राशि से हो रहा है जिसमें हिमाचल व पंजाब ने डेढ़-डेढ़ करोड रुपये की राशि जारी की है क्योंकि यह पुल पंजाब व हिमाचल के हिस्से में पड़ता है। पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपनी टीम व ठेकेदार के साथ दभोटा गांव पहुंचे और उन्होने विधायक हरदीप सिंह बावा के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त पुल का काम शुुरु करवाया वहीं लंबे समय से पुल के लिए लड़ाई लडने वाले लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व महासचिव अनिल मलिक ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। पंजाब से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य 9 माह में किया जाएगा और ठेकेदार को टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। वहीं हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बहुत देर पहले अपने हिस्से का ड़ेढ करोड़ पंजाब सरकार को दे दिया थावहीं पंजाब ने भी इतने ही पैसे डाले हैं। उन्होने कहा कि पहले नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव और बाद में लोकसभा की आचार संहिता लगने के कारण पुल निर्माण में कुछ बिलंब हुआ है लेकिन अब रिकार्ड तोड 9 माह में इसके टूटे हुए पिल्लरों की मुरम्मत करके इसको चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो पुल का सुरक्षित हिस्सा है उसके दोनो ओर मजबूत कंक्रीट वाल भी लगाई जाएगी। वहीं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि हमने इस पुल को लेकर अप्रैल में एक बड़ा धरना दिया था और हम कई बार एसडीएम आंनदपुर साहिब तथा पंजाब के लोक निर्माण विभाग को भी मिले थे। कई बार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी ज्ञापन भेजा गया। उन्होने कहा कि हरदीप बावा ने जो काम शुभारंभ करवाया है उससे उद्योग संगठन संतुष्ट है। राणा ने कहा कि हर काम में देरी हो ही जाती है लेकिन अब आशा है कि यह पुल रिकार्ड तोड 9 माह में बनकर जनता को समर्पित होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...