Himachalबेटियां किसी भी लिहाज से बेटों से कम नहीं: डीएसपी अजय ठाकुर

बेटियां किसी भी लिहाज से बेटों से कम नहीं: डीएसपी अजय ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
 – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मानसी राणा ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार- 2023 से सम्मानित

ऊना/ सुशील पंडित :उत्तर प्रदेश में लखनऊ की संस्था वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की चेयरमैन मानसी बाजपेई तथा वाइस चेयरमैन सौम्या बाजपेई द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही की मानसी राणा को ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार- 2023’ का चयन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। मानसी राणा को शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में उत्कृष्टता के लिए संस्था के लिए दिया गया है। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक सादे समारोह में उप पुलिस अधीक्षक ऊना एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी अजय ठाकुर ने वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र को मानसी राणा को देकर अपना आशीर्वाद दिया। डीएसपी अजय ठाकुर ने मानसी राणा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगे भी इसी तरह से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डीजीपी अजय ठाकुर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर अपना, अपने माता-पिता, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने मानसी राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएसपी अजय ठाकुर ने मानसी राणा को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कैप्टन मदन लाल ने भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

आपको बता दें कि दसवीं कक्षा की छात्रा शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती आ रही है। कोरोना काल में लाॅकडाउन तथा हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों आई आपदा के दौरान मानसी राणा ने अपना जन्मदिन न मनाकर अपनी गुलक का सारा पैसा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था।इसके अलावा 26 जनवरी 2023 तथा 15 अगस्त 2023 को मानसी राणा को शैक्षणिक, सामाजिक सेवा,  खेल में बढ़िया प्रदर्शन सहित गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 में झारखंड के चांडिल में आयोजित नेशनल थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता में मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। हालांकि टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई, लेकिन लीग मैचों में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया।इस मौके पर मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और जिला ऊना सैनिक कल्याण बोर्ड से सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन मदन लाल, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक प्रीतम चंद शर्मा, सहित अन्य टीम सदस्यों को दिया। इस मौके पर स्थानीय खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, उपप्रधान अशोक शर्मा, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...