AmritsarDC ने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा, कहा जलस्तर सुरक्षित स्तर पर

DC ने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा, कहा जलस्तर सुरक्षित स्तर पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आपातकाल स्थिति में सरकारी मदद पाने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

लोगों को अफवाहों पर गौर न करने की अपील

जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ सब डिवीजन फिल्लौर और शाहकोट और ब्लॉक लोहियां खास में सतलुज नदी के किनारे विभिन्न गांवों का दौरा किया और भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लिया।  ब्लॉक लोहियां खास के गांव जानिया में लोगों से बातचीत के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बारिश के कारण पानी की मात्रा अधिक है, लेकिन सुरक्षित स्तर पर है और इसका बहाव भी आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए किसी भी अफवाह आदि पर विश्वास न करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी घटना की जानकारी मिले या किसी के फंसे होने की जानकारी मिले तो तत्काल आपातकालीन नंबर 112 या जिला प्रशासन के बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दें सकते हैं ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन की सभी टीमें, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), एस.  डी. आर.  एफ. टीमें और सैनिक किसी भी कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आवश्यक कार्य कर रहे हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...