Chandigarhरोज गार्डन के अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप,...

रोज गार्डन के अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, सुसाइड नोट बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडरब्रिज में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां अंडर ब्रिज में लोहे की ग्रिल से व्यक्ति रस्सी के फंदे से लटक रहा था। राहगीर ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मृतक की पहचान सेक्टर-19 में रहने वाले 42 वर्षीय जसबीर सिंह के तौर पर हुई है। जसबीर सिंह मूलरूप से पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नाथू चक्क का रहने वाला था।

पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की गाड़ी से सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी गाड़ी वहीं पास में सड़क किनारे खड़ी थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडर ब्रिज में व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाया हुआ है। 

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस से जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों ने रस्सी खोलकर शव को नीचे उतारा दिया। व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर रस्सी के गहरे निशान भी थे। वहीं, जीएमएसएच-16 में डाक्टर की तरफ से व्यक्ति के मौत की पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक जसबीर अपनी पंंजाब नंबर PB 46 Y 6622 की आइ 20 कार से रोज गार्डन में आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्क कर अनलाक ही छोड़ दी थी। कार के अंदर पुलिस को चाबी, पंजाबी में लिखा सुसाइड और कुछ कपड़े भी मिले हैं। सुसाइड नोट पर मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और कार को भी कब्जे में ले लिया है और उसके घरवालों से संपर्क किया जा रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...