Breaking Newsगत्ते में भरकर नाले में फेंका बुजुर्ग का शव, देखें CCTV

गत्ते में भरकर नाले में फेंका बुजुर्ग का शव, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर : जिले के बर्रा इलाके में एक बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को गत्ते में भरकर नाले में फेंक दिया गया। घटना 21 दिसंबर की बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शव की तलाश नहीं की, जबकि पास में एक चप्पल भी पड़ी हुई थी। इसके बाद मां और बेटे नाले में कूद गए। उन्होंने शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस घटना को महज एक हादसा मानकर टालती रही, लेकिन कई दिनों बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। फुटेज में कुछ लोग एक भारी गत्ते को नाले में फेंकते दिख रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बर्रा थाने के वरुण विहार में रहने वाले सुनील जायसवाल (60) बर्रा के ही भसीन टेंट हाउस में नौकरी करते थे। सुनील के बड़े बेटे गौतम ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह 21 दिसंबर को भी टेंट हाउस पर काम के लिए गए थे।‌ इसके बाद वे घर नहीं लौटे। उनकी जगह टेंट हाउस के मालिक सुनील भसीन शाम को घर आए। उन्होंने बताया कि सुनील की चप्पलें नाले के किनारे पड़ी मिली हैं, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद गौतम जायसवाल अपनी मां पुष्पा जायसवाल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुजैनी थाने और बर्रा थाने में मामले की सूचना दी। गौतम का कहना है कि पुलिस कुछ देर में पहुंची लेकिन बिना जांच के ही लौट गई।

पुलिस के जाने के बाद मां नाले में उतरी, तलाश के बावजूद पिता का पता नहीं चल पाया। इसके बाद मैं नाले में कूदा। कुछ देर की तलाश के बाद पिता का शव मिल गया। जिंदा होने की आस में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौतम के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और डूबकर मौत होने की बात सामने आई। रिपोर्ट लेकर वह बर्रा थाने, एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी के दफ्तर के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस घटना को हादसा मान रही थी। कई दिन बीत जाने के बाद गौतम एक बार फिर बर्रा थाने गया। उसने हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। घटना के बाद बर्रा पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए थे। मांगने पर सीसीटीवी फुटेज गौतम को उपलब्ध करा दिया गया। जब गौतम ने फुटेज को देखा तो पता चला कि पिता को कुछ लोग एक गत्ते में भरकर नाले में फेंक रहे हैं। मामले में एसीपी नौबस्ता आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को बेटे गौतम ने सीसीटीवी के साथ मामले की बर्रा थाने पर शिकायत की है। पांच-छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...