Breaking Newsबड़ी खबर : भीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला,...

बड़ी खबर : भीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से बड़ी खबर आई है। आजाज समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद इलाके में हमला हुआ है। हरियाणा नंबर की कार से आए बदमाशों ने आजाद पर फायरिंग की। आजाद के कमर को छूते हुए गोली निकल गई है। घायल अवस्‍था में उन्‍हें देवबंद के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया है। उनकी तलाश की जा रही है। चंद्रेशखर का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतर से बाहर है।

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि गोली चंद्रेशखर आजाद को छूते हुए निकल गई है। कार सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की है। अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। ये लोग हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए थे। आजाद को गोली के छर्रे लगे हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर अपने फार्चूनर कार से देवबंद के दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानक कार से आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। आजाद की कार पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

हमले में चंद्रेशखर आजाद की कार के शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकाबंदी कर दी है ताकि हमलावर फरार न होने पाएं। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पता चला है कि कार सवार हमलावर काफी देर से चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही फायरिंग कर फरार हो गए। अपने नेता पर हमले के बाद आजाद समाज पार्टी का बयान सामने आया है। पार्टी का कहना है कि देवबंद में आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्‍य है। हम आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्‍त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...