Breaking Newsहिरासत में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हिरासत में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुर : किडनैप-गैंगरेप के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने लॉकअप में सुसाइड कर लिया। युवक ने गुरुवार की रात करीब सवा 3 बजे कंबल को काटकर उसका फंदा बनाया और उस पर लटक गया। इधर परिजनों ने पुलिस पर युवक को टॉर्चर कर मारने का आरोप लगाया है। मामला पाली जिले के जैतारण थाने का है। सूचना के बाद जैतारण डीएसपी सीमा चोपड़ा, ASP हिमांशु जांगिड़, जैतारण एसीजेएम थाने पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर शव को फंदे से उतारा गया और अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। 

पुलिस ने बताया कि किडनैप-गैंगरेप के मामले में चांवडिया कलां गांव निवासी युवक राकेश सीरवी (30) को बलाड़ा गांव से हिरासत में लिया गया था। युवक ने एक युवती को घर से उठाकर किडनैप करवाया था। राकेश युवती को बलाड़ा गांव में किराए का मकान लेकर वहां ले गया। एक दिन पहले युवती ने किसी तरह मोबाइल लेकर पुलिस को फोन किया और अपने किडनैप के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक को किडनैप और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया। वहीं राकेश के भाई रमेश सिरवी ने बताया कि 5 दिन पहले राकेश को पुलिस पकड़ कर लाई थी। पुलिस वाले अब कह रहे हैं कि उसकी गिरफ्तारी कल ही हुई है। पुलिस ने उस समय कुछ नहीं बताया कि क्यों गिरफ्तार किया गया है। मेरे पिता के सामने राकेश को कार में डालकर थाने ले आई थी। थाने में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया तो पुलिस क्या कर रही थी।

पुलिस ने टॉर्चर कर राकेश को मार दिया। रमेश ने मामले की जांच कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। भाई ने बताया कि राकेश खेती करता था। वहीं जैतारण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि आज सुबह मेरे पास फोन आया कि सीरवी समाज के युवक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने मुझे बताया कि पांच दिन पहले युवक को पुलिस उठाकर लाई और कल गिरफ्तारी दिखाई। तीन दिन तक जिस तरह उनको टॉर्चर किया गया, मारपीट की गई। जिसके कारण डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड कर लिया। हम प्रशासन से ये ही अनुरोध करते हैं कि इसकी जांच हो। अगर वह अपराधी है तो उसकी सजा कोर्ट देती। पुलिस जांच करके कोर्ट में पेश करती, पर तीन दिन तक उसको गिरफ्तारी नहीं दिखाना और टॉर्चर करना गलत है। परिजनों का कहना है कि उनको फोन के पैसे की डिमांड भी की जा रही थी। इसलिए 3 दिन तक गिरफ्तारी नहीं दिखाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...