ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर थाने की पुलिस ने देहलां गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास दो रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सत्य प्रकाश पुत्र बाल किशोर, निवासी वार्ड न 7, बसदेहड़ा और परवेश कुमार पुत्र शिव बालक सिंह, निवासी बाराबंकी जिला, उत्तरप्रदेश ने देहलां गांव की सड़क पर ही रेहड़ियां लगा रखी थीं। जिससे लोगों को आने जाने में बाधा उत्पन हो रही थी। पुलिस ने लोगों को राहत देते हुए रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
