Himachalपत्रकारों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

पत्रकारों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैहतपुर ट्रक यूनियन वालों ने पत्रकारों पर किया था हमला

ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर ट्रक यूनियन के धरने को कवर करने गए 4 मीडियाकर्मियों पर सोमवार को हमला हो गया था। आरोप यूनियन के 16 सदस्यों पर लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें मंगलवार को जमानत पर छोड़ दिया गया। इस हमले के विरोध में मंगलवार को पत्रकार संगठनों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। डीपीआरओ कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष और पुलिस आयुक्त से मिला। पत्रकारों ने बताया कि सोमवार को प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा व अन्य चार मीडियाकर्मियों मुनिंद्र अरोड़ा, विशाल शांडिल्य, विशाल स्याल और चंद्रमोहन चौहान पर इंडेन गैस के प्लांट के बाहर धरने पर बैठे ट्रक ऑपरेटरों ने हमला कर दिया था।

प्रेस क्लब महासचिव जतिंद्र कंवर व मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा ने बताया कि यह प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार था। बिना उकसावे के हुआ यह हमला मीडिया की आवाज़ दबाने का कुत्सित प्रयास है। इस घटना में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को चोटें आई हैं। जिलाधीश राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर और एएसपी संजीव भाटिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने घटना की जांच के बाद कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मौके पर गगरेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय ठाकुर, हरोली प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव दत्ता, बंगाणा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रेस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, कुटलैहड़ समाचार के वरिष्ठ पत्रकार जोगिंद्र देव आर्य, प्रेस क्लब ऊना के संगठन मंत्री राजीव भनोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सतीश चंदन, उपाध्यक्ष राकेश राणा, हरपाल सिंह, राजन पुरी, मुनिंद्र अरोड़ा, विशाल स्याल, विशाल शांडिल्य, चंद्रमोहन, सुधीर कुमार, राजेश डढवाल, सुरेश बस्सन, आशुतोष डोगरा, विकास कुमार, सोहन लाल, विनोद कुमार, मनोहर लाल, सतविंद्र लठ, लखबीर सिंह, राकेश मल्ली, संदीप खडवाल, शिवम, रंजीत राणा, सुशील पंडित, विवेक बबलू, सुनील जसवाल, शंकुतला देवी, पूर्ण शर्मा, अमन चौधरी, पंकज रणौत, राहुल, अंकुश धीमान, राजीव शर्मा, रिषव मोदगिल, सुरेश कुमार व अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...