ऊना में भिंडरावाला समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस बल रहा तैनात

ऊना/सुशील पंडित: ऊना में सिख संगठनों ने भिंडरावाला के समर्थन में एससी पार्क में रोष प्रदर्शन किया, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ।सिख युवकों ने कुल्लू की घटना पर कार्रवाई की मांग की।

हिमाचल प्रदेश में जरनैल सिंह भिंडरावाला के समर्थकों के साथ उनके पोस्टर और झंडे के विवाद को लेकर  सिख संगठनों के पदाधिकारी और युवा ऊना के एमसी पार्क में इकट्ठा हुए। इस दौरान भिंडरावाला का झंडा लेकर “जो बोले सो निहाल” के जयकारे के बीच सिख युवकों ने जरनैल सिंह भिंडरावाला को संत की उपाधि दी और अपना आइडल बताया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब में चल रही तनातनी के बीच खरड़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम की हमीरपुर डिपो की बस पर हुए हमले को कुल्लू की घटना से जोड़ा। हालांकि उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की, लेकिन उससे पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भिंडरावाला की फोटो वाला झंडा उतारने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई। वहीं एमसी पार्क में सिख जत्थेबंदियों के एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करते हुए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात कर दिया था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...