Himachalवेतन को लेकर कपड़ा श्रमिकों का प्रदर्शन

वेतन को लेकर कपड़ा श्रमिकों का प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ढाकाः बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा कारखानों के हजारों श्रमिकों ने मंगलवार को राजधानी ढाका और औद्योगिक जिले गाजीपुर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के अनुसार, देश में लगभग 3,500 कपड़ा कारखाने हैं और वह चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक है। देश में लगभग इस उद्योग से जुड़े 40 लाख श्रमिक हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

श्रमिक संघों के अनुसार, कपड़ा श्रमिकों को मासिक न्यूनतम वेतन के रूप में 8,300 टका यानी 75 डॉलर मिलते हैं। उन्हें गुजर-बसर करने के लिए अकसर अधिक काम (ओवरटाइम) करना पड़ता है। श्रमिकों ने मासिक न्यूनतम वेतन 208 डॉलर करने की मांग की थी जिस पर बीजीएमआईए ने इसे 25 प्रतिशत बढ़ाकर 90 अमेरिकी डॉलर तक करने की पेशकश की थी। इसके बाद से सप्ताहांत में श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू हो गया।

गाजीपुर जिले में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया जिनमें से कुछ श्रमिकों ने दुकानों पर पत्थरबाजी की। ढाका के मीरपुर इलाके में मौके पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस की टीम ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को बेहतर वेतन की मांग के साथ नारेबाजी करते देखा। कुछ प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में तोड़फोड़ करते देखा गया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, गाजीपुर में सोमवार को पुलिस के साथ झड़प में दो श्रमिकों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर दीं और कई कारखानों को आग लगा दी तथा तोड़फोड़ की। बीजीएमईए ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने और कारखानों को नुकसान न पहुंचाने का आह्वान किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...