Unaइस जगह बरपा रहा डेंगू का कहर, 1000 से ज्यादा मौत

इस जगह बरपा रहा डेंगू का कहर, 1000 से ज्यादा मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः डेंगू एक खतरनाक बीमारी है जो दुनिया भर में फैली हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हर साल डेंगू से लगभग 35-36 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। भारत और बांग्लादेश समेत कई देशों में इन दिनों डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। बांग्लादेश में बीते 9 महीनों में डेंगू से 1,017 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए है।

जानकारी के मुताबिक, डेंगू से हुई मौत के आंकड़े पिछले साल की तुलना से 4 गुना ज्यादा हैं। मरने वालों में 112 बच्चे ऐसे हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम है। बताया जा रहा है कि डेंगू के मरीजों को अस्पतालों में इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले अधिकतर मरीजों को दूसरी या तीसरी बार डेंगू हुआ है। यही कारण हैं कि उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई है।

भारत के कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों में से आधे मरीज डेंगू के पाए जातें है। यह एक गंभीर बिमारी है, जिससे सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में इस साल डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 38 हजार से ज्यादा हो गई है।

डेंगू के लक्षण में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और उल्टी शामिल हैं। गंभीर मामलों में, डेंगू रक्तस्राव, अंगों की विफलता और यहां तक कि मौत का कारण बन सकता है।

डेंगू से बचाव?

  1.  संक्रमित मच्छरों के काटने से बचें।
  2.  सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
  3.  अपने शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
  4.  मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  5.  मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें।
  6.  अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों को पनपने से रोकें।
  7.  पानी को जमा न होने दें।
  8.  टायर, कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
  9.  घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई रखें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...