Himachalसादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल परिसर में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य लोगों के लिए तैयार किए गए लंगर में सेवा की तथा खुद लोगों को लंगर बांटा।
बाद दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री पुरी पैलेस घालुवाल पहुंचे यहां पर उनके द्वारा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। घालुवाल पहुंचने पर जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर की बधाई तथा स्वस्थ व खुशहाल भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। 


इस अवसर पर जिला के विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल इत्यादि के अनेक पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा, हिमोतकर्ष परिषद, रामलीला कमेटी ऊना तथा गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारीयों ने भी उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।


घालुवाल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 से केवल 12 लोगों के सहयोग से शुरू किया गया एक कारवां आज हरोली क्षेत्र में हजारों लोगों के साथ आगे बढ़ रहा है जिसकी बदौलत पिछले दो दशकों में इस क्षेत्र को विकास के मामले में एक विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि समाज की यह कहावत है कि सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है भी सही हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सफलता के पीछे आप हजारों हरोली वासियों की मेहनत और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि गत दो दशकों के दौरान हरोली क्षेत्र की नारी शक्ति ने साबित किया है अन्य कार्य क्षेत्रों के साथ-साथ राजनीती के क्षेत्र में भी महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने जो परिकल्पना की थी उसे हरोली वासियों के सहयोग व आशीर्वाद से वे पूरा करने में सफल हुए। 


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री, डाक्टर आस्था अग्निहोत्री, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व बीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...