Himachalउप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता...

उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (मंगलवार) को राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों (लाहौल स्पीति को छोड़कर) और 5 स्पोर्ट्स  होस्टल -नादौन, पपरोला,  रोहडू, सुंदरनगर व ऊना के कुल 730  छात्र भाग ले रहे हैं। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में  फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने खिलाडियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारग सस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
शिक्षा क्षेत्र पर खर्चे जा रहे 9800 करोड़ उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी खलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई की वे आने वाले समय में खेल जगत में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में  स्कूलों की संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवतायुक्त और जीवनोपयोगी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसी मकसद से सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार  शिक्षा  बजट में 1 हजार करोड़ की बढोतरी की है। प्रदेश में इस बार शिक्षा क्षेत्र के सुदृढी़करण पर लगभग 9800 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं।
बीजेपी नेताओं को नसीहत श्री अग्निहोत्री ने प्रदेश के आर्थिक दिवालिया होने की अफवाहें फैलाने वाले बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उनको यह पता होना चाहिए कि सरकार ने अकेेले शिक्षा क्षेत्र में ही जब इतनी बड़ी बढोतरी की है, तो यह प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति की ही बानगी है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में कुछ स्कूलों के बंद किए जाने पर स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे स्कूलों को बन्द किया है जिनमें बच्चों की जीरो एडमिशन है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी नए स्कूल खोले जाएंगे। ऊना विधान सभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में कॉलेज खोलने की प्रतिबद्धता दोहराई।
हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। पहले चरण में प्रदेश में 18 डे बोर्डिंग स्कूलांे को मंजूरी दी गई है, इनमें 8 लगभग बन कर तैयार होने को हैं।
खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटा उन्होंने इस पर प्रसन्नता जताई कि आज खेलों को लेकर समाज के दृष्टिकोण में बदलाव आया है। अब बच्चे शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे एक नई खेल संस्कृति बलवती हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों में पदक विजेताओं और प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटे का प्रावधान किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊना के अंब के निषाद कुमार को सरकार ने 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की है। इस दौरान सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा तिलक सिंह ने खेल सम्बंधी ब्यौरा दिया व उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  उप निदेशक उच्च शिक्षा ऊना राजेंद्र कौशल ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोम पाल धीमान व अन्य गण मन उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...