Unaउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में विकास परियोजनाओं की प्रगति का...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में विकास परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायज़ा

कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

ऊना/सुशील पंडित:  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (बुधवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। क्षेत्र में 15 नए ट्यूबवेलों का निर्माण तेज गति से जारी है, जिससे पेयजल संकट में बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुलैहड़ में 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा 25 लाख लीटर क्षमता वाला भंडारण टैंक अपने अंतिम चरण में है। परियोजना के तहत लगभग 14 किलोमीटर लंबी डबल पाइपलाइन बिछा दी गई है, जबकि पंपिंग मशीनरी भी स्थापित कर दी गई है। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को दीर्घकालीन राहत प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि पोलियां क्षेत्र में 50 लाख लीटर क्षमता वाला भंडारण टैंक पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। यह हिमाचल प्रदेश के बड़े भंडारण टैंकों में से एक है और स्थानीय निवासियों की दीर्घकालीन पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने मंगलवार देर सायं पूबोवाल में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्राकृतिक सौंदर्य संरक्षण और आधुनिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी। तालाब का विस्तार और सौंदर्यीकरण न केवल जल संरक्षण प्रयासों को मजबूत करेगा, बल्कि इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए तथा जन सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...