उप मुख्यमंत्री जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर, 25 को राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 25 से 27 फरवरी तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जी 25 फरवरी को सुबह 11.30 बजे राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात मुकेश अग्निहोत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री जी 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा। 27 फरवरी को उप मुख्यमंत्री जी डेरा बाबा गरीब दास, बाबा नन्दू राम जी के वार्षिक संत सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे डीआरडीए हॉल ऊना में ग्रामीण विकास योजनाओं के विभिन्न मदों के तहत निर्मित जल निकायों/अमृत सरोवर के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...