Himachalडिप्टी सीएम की पत्नी का हुआ नि+धन

डिप्टी सीएम की पत्नी का हुआ नि+धन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी 56 वर्षीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया। मुकेश अग्निहोत्री ने रात करीब 12 बजे इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘सिम्मी अग्निहोत्री हमें और आस्था को छोड़कर चली गई है।’ इस बाबत बताया जा रहा है कि वह गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा। उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास उनकी मृत्यु हो गई। मुकेश अग्निहोत्री शिमला में कैबिनेट बैठक के बाद घर लौट रहे थे, जब उन्हें डॉ. सिम्मी के बीमार होने की सूचना मिली।

डॉ सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी एक पुस्तक इंपावरिंग ट्राइब्स, अ’ पाथ टूवार्ड्स सस्टेनेवल डेवलपमेंट प्रकाशित हुई है, जिसका लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब तीन माह पहले किया था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में डॉ. सिम्मी की रुचि अधिक रही है। मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने तीन देवी मंदिरों (चिंतपूर्णी, ज्वालाजी व बगलामुखी) की पैदल यात्रा की थी। तीन दिन पहले उन्होंने मुकेश की फेसबुक वाल पर वीडियो साझा किया था। इसमें कहा था कि 12 फरवरी को हरोली क्षेत्र के बाथू स्थित सामुदायिक भवन में माता के आदेश पर भगवती जागरण किया जा रहा है।

लोगों से आग्रह किया था कि आप सभी सादर आमंत्रित हैं। लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। मुकेश और डा. सिम्मी की बेटी आस्था अग्निहोत्री विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आई हुईं हैं। इंटरनेट मीडिया में उनके निधन की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उधर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को जैसे ही पता चला की हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉ सिमी अग्निहोत्री का अकस्मात निधन हो गया हैं तो उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के साथ शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार, रविवार और सोमवार को जो अपने क्षेत्र में कार्यक्रम रखे थे, उन सभी को रद कर दिया हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...