Himachalउपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश
 
ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सुधारने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लिंक रोड जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर स्थाापित करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो सके और यातायात सरल बन सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क सुरक्षा रोड़ मैप को लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समेरिटन का परिचय दें। उन्होंने बताया कि गुड समेरिटन कानून के तहत घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस जांच के दौरान परेशान नहीं करेगी। अस्पताल में बिना किसी औपचारिक्ता के घायल का तुरन्त उपचार करना जरूरी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की निसंकोच मदद करें। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके। उन्होंने सीएमओ को भी निर्देश दिए कि एंबुलैंस रोगी वाहनों को एक्टिव मोड में रखें ताकि जरूर पड़ने पर तुरंत घटना स्थल पर घायलों की मदद के लिए पहुंच सके। इसके अतिरिक्त बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहनों की समीक्षा करते हुए कहा कि बसें सुरक्षित स्कूल वाहन नियमों के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल बसों के दस्तावेज़ांे की नियमित तौर पर जांच करें।यदि निर्धारित नियमों के खिलाफ बसें संचालित की जा रही है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिला में 30 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए है जोकि सड़क मार्ग के साथ सटे हैं जहां पर स्कूली विद्यार्थी सड़क पार करते समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, आरटीओ अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...