Himachalउपायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित

उपायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रधान पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें – उपायुक्त

जिला व पांचों ब्लॉकों के लिए जिग्राफिक इंफोरमेंशन सिस्टम मैप किया लॉन्च

चयनित पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

ऊना/सुशील पंडित : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 5 हज़ार से अधिक जनसंख्या के लिए विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही है। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा प्रथम तथा ब्लॉक ऊना की बहडाला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपायुक्त ने बताया कि 2 से 5 हज़ार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत अजौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, ब्लॉक बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत कुनेरन, ब्लॉक हरोली की ग्राम ंपचायत बीटन तथा ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत बनगढ़ प्रथम स्थान पर रही।डीसी ने बताया कि 2 हज़ार से कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर अम्ब ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारी चिंतपूर्णी प्रथम स्थान पर रही। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत नन्दपुर, बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपलू, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अम्लैहड़, ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत रोड़ा व ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत छतरपुर प्रथम स्थान पर रही।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला की 245 पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023-24 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार मिला है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई दी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विजेता पंचायतों से प्रेरणा लें तथा आगामी वर्ष के लिए स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें ताकि वे भी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार का हिस्सा बन सके। उन्होंने पंचायतों से ठोस व तरल कचरें के निष्पादन हेतू नगर पंचायत से नियमित सम्पर्क रखें ताकि कचरे का सही ढंग से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने पंचायत प्रधानों से कहा कि वे पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें। पंचायत स्तर पर लोगों को सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निष्पादन हेतू ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि गांवों का वातावरण शुद्ध व स्वच्छ बना रहे। इस मौके पर उन्होंने विजेता पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा पूरे जिला व पांचों ब्लॉकों का जियोग्राफिक इंफोमेशन सिस्टम मैप को भी लॉन्च किया। इसके माध्यम से जिले की और सभी पंचायतों की लोकेशन पता लगाने में असानी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...