Himachalउपायुक्त ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानित

उपायुक्त ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में रजत पदक विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट सुनील कुमार को अपने कार्यालय में शाॅल और टाॅपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सुनील कुमार और उनके परिवार को बधाई दी और कहा कि सुनील की इस उपलब्धि ने न केवल ऊना, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि सुनील की यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इसके अलावा उपायुक्त ने सामर्थ्य योजना के तहत सुनील कुमार को 21 हज़ार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

उपायुक्त ने कहा कि सुनील कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त की है, बल्कि देशभर में ऊना के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा भी है। समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण एवं उनके उत्थान के लिए सरकार और जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

उल्लेखनीय है कि अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किया था।
इस अवसर पर इस अवसर पर सीपीओ संजय संख्यान, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ विजय डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...