Himachalउपायुक्त ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

उपायुक्त ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका वर्धन हेतू राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत रैंसरी में बनाए गए जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन(स्थल) का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, डीपीएम ज्योति शर्मा, समस्त विकास खंडो से एलएसइओ, एलवीडीसी, ग्राम पंचायत प्रधान बलविन्दर कौर, उप प्रधान दलजीत सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि इस जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन के माध्यम से जिला की स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे आचार, मुरब्बा, जैम, चटनी, पापड़, बड़िया, सेपू बड़ी, मसाला बड़ी, हल्दी, शहद, मिठाईयां सहित बांस से बने सजावटी उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी उत्पाद सोमभद्रा ब्रांड के नाम से पंजीकृत हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी महिलाओं को एक छत के नीचे काम करने और अपना तैयार किए गए उत्पादों को बिक्री हेतू एक उपयुक्त स्थल मिला है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपनी आर्थिक मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वर्ष 2021 में सोमभद्रा ब्रांड के नाम से जोड़ा गया था जिसमें 31 महिलाएं शामिल थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग गांवों की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेच कर अब तक लगभग 17 लाख रूपये की इंनकम अर्जित की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...