Himachalउपायुक्त ऊना ने किया स्वां वूमेन फैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालों का लोकार्पण

उपायुक्त ऊना ने किया स्वां वूमेन फैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालों का लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने आज स्वां वुमेन फ़ैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालो का लोकार्पण बचत भवन में आयोजित समारोह के दौरान किया। स्वां वुमेन फ़ैडरेशन, ऊना ज़िला की 94 पंचायतों में लगभग 1000 महिला स्वयं सहायता समूहों का संगठन है, जिसमें 12,500 से अधिक महिलाओं की सदस्यता है।

आज जिन मसालों का लोकार्पण किया गया, उनमें चना मसाला, सब्जी मसाला, चाट मसाला और चिकन मसाला शामिल हैं। इसके अलावा, दूध में मिलाकर पीने के लिए टरमेरिक गोल्ड नाम से इममुनिटी बूस्टर पाउडर भी लॉंच किया गया, जिसमें हल्दी फिंगर, अश्वगंधा, दालचीनी, काली मिर्च और इलाइची शामिल हैं।

उपायुक्त ने बताया कि गत दिवस ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने घंडावल पंचायत में बेम्बू विलेज परियोजना का शिलान्यास किया, जिसे स्वां वुमेन फ़ैडरेशन द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वां फ़ैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालों को और अधिक बाज़ार मिले जिससे महिलाओं की आर्थिकी में सुधार आए।

फैडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ आरके डोगरा ने बताया संस्था की अपनी मसाला प्रसंस्करण इकाई बढेड़ा पंचायत में स्थित है, जहां पहले से हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गर्म मसाला पाउडर के अलावा त्रिफला पाउडर भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्रिफला पाउडर का दो वर्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संस्था द्वारा ऊना मैं विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया था।

आरके डोगरा ने बताया कि गत पाँच वर्षों के दौरान इस संस्था द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपयों के मूल्य के मसालों का विपणन किया गया है, जबकि स्वां वुमेन फ़ैडरेशन के मसाले, हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से प्रदेश भर के ड़ीपुओं में भी उपलबध हैं। फैडरेशन द्वारा स्वां वुमेन सहकारी सभा भी संचालित की जा रही है, जिसका पूंजी धन लगभग 14 करोड़ रुपये है।

कार्यक्रम में स्वां वुमेन फ़ैडरेशन की चेयरपर्सन सुभद्रा रानी, अध्यक्षा अनुरंजना शर्मा, महामंत्री रमन कुमारी, डायरेक्टर स्नेह डोगरा, सहकारी सभा की सचिव सुनीता शर्मा, मीनू राणा और मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा भी उपस्थित थे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...