Himachalआर्थिक तंगियों के बाबजूद ऐतिहासिक बजट पेश : सीमा शर्मा

आर्थिक तंगियों के बाबजूद ऐतिहासिक बजट पेश : सीमा शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना /सुशील पंडित : प्रदेश सरकार ने आर्थिक तंगियों के बाबजूद ऐतिहासिक और सराहनीय बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह ने बजट में हर वर्ग के लिए साकारात्मक घोषणाएं की हैं यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार का बजट भाजपा की कन्फ़्यूज़न मंडली की समझ से परे है। इसलिए भाजपा नेता बजट की लोकप्रिय योजनाओं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेश किए बजट के मुताबिक विभिन्न सरकारी विभागों में कम से कम 25 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 400 पद भरें जाएंगे, इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के रिक्त 1000 पद भरें जाएंगे और पुलिस कांस्टेबल पदोन्नति से संबंधित बी-1के लिए 500 पदों के लिए परीक्षा करवाने का भी प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने बजट में होमगार्ड स्वयं सेवक ड्राइवरों के लिए आगामी वित्त बजट में 113 पदों को भी भरने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 290 नई आशा वर्करों की भर्ती के साथ साथ काम के बोझ को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के वेतन में वृद्धि कर एक सराहनीय कार्य किया है। वहीं पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं सरकार ने बजट में महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए पैंशन देने वाली घोषणा पूरा करने के लिए 200 रुपए का प्रावधान किया है। इसके अलावा 37 हजार नई पैंशने लगाने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 58 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा प्रदेश से भाजपा के छह सांसद भाजपा सांसद हैं जिनका प्रदेश को आर्थिक सहायता के लिए कोई बड़ा योगदान मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में आपदाओं का दौर था तब भाजपा सांसद और भाजपा नेता प्रदेश को केंद्र से मदद दिलाने की बजाय रोड़ा अटकाने का काम करते रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह के बजट में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। जिनके भविष्य में पोजिटिव परिणाम आएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...