Jalandhar की पहली महिला पुलिस कमिश्नर Dhanpreet Kaur ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा बीते दिन 21 पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए, जिनमें 9 जिलों के एसएसपी का भी तबादला किया गया। वहीं जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की जगह लुधियाना की आईपीएस धनप्रीत कौर को नियुक्त किया गया। जारी सूची के बाद आज आईपीएस धनप्रीत कौर ने पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला।


इसी के साथ धनप्रीत कौर जालंधर की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बन गई है। दरअसल, 15 साल के दौरान जालंधर शहर के 17 पुलिस कमिश्नर के तबादलें हो चुके है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में 2009 में कमिश्नरेट बना था। वहीं धनप्रीत कौर ने पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालते ही अधिकारियों के साथ मीटिंग शुरू कर दी। इस दौरान शहर में क्राइम और नशे को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि आज उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें ड्रग और क्राइम पर नकेल कसने के लिए फोकस किया गया। इस दौरान जालंधर में लोगों के लिए चलाई जा रही कैपेने को आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं शहर में स्मार्ट सिटी को लेकर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को लेकर कहा कि सीसीटीवी कैमरों को जल्द चलाया जाएगा और क्राइम की वारदातों पर नकेल कसी जाएगी। वहीं ट्रैवल एजेंटों को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही ट्रैवल अवैध एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...