Himachalसावन मास मेलों के लिए दुल्हन की तरह सज़ा धौमेश्वर मन्दिर, 16...

सावन मास मेलों के लिए दुल्हन की तरह सज़ा धौमेश्वर मन्दिर, 16 जुलाई को पहली रविवारी संध्या: प्रवीण शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मन्दिर कमेटी ने लगभग पूरी की तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
ऊना/सुशील पंडित: उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव बही जो रामगढ़ धार के सवसे ऊंचे टीले पर स्थित है। द्वापर में पांडवों द्वारा बनाए गए मन्दिर की वड़ी विशेषता यह है कि हजारों की संख्या में राज्य व बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है धर्मेश्वर महादेव। 15 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर को पूरी तरह सजाया गया है। मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर कमेटी द्वारा 15 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली है।  धौमेश्वर मन्दिर को दुल्हन की तरह सज़ा दिया गया है और मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।जिस से किसी को कोई परेशानी न हो।प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष सावन मास में रविवार को वड़ी धार्मिक संध्या का आयोजन किया जाता है।  16 जुलाई के दिन रविवारी संघ्या पर  हिमाचल के मशहूर गायक रमा धीमान, विजय राणा और राज कुमार शर्मा शिव महिमा का गुणगान करेंगे। 

बहीं 23 जुलाई दिन रविवार को पंजाब के मशहूर गायक मानव हीरा व ऊना के मशहूर कलाकार गुरप्रीत गुप्पी और अरविंद राजा शिव गुणगान करेंगे। 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को  सा रे गा मा पा कलाकार अनमोल राजा और पंजाब के मशहूर कलाकार कुमार सोनू अपनी प्रस्तुति देंगे।  6 अगस्त दिन रविवार को पंजाब के मशहूर कलाकार कुलदीप (मिनी ग्रेवाल) और हिमाचल के मशहूर कलाकार विकास शर्मा मलांगड़ भजन प्रस्तुत करेंगे।  13 अगस्त 2023 दिन रविवार को गायक हिमाचल के मशहूर कलाकार धीरज शर्मा  और पंजाब के मशहूर कलाकार जस्सी हीर प्रस्तुती देंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर कमेटी सावन मास के मेलों के लिए पूरी तरह तैयार है और मन्दिर में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए उचित व्यवस्था मन्दिर के अलौकिक शिवलिंग की पूजा अर्चना करवाना ओर मन्दिर में हर प्रकार की उचित व्यवस्था रखना मन्दिर कमेटी का दायित्व है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि गाड़ियों के लिए पार्किंग श्रद्धालुओं के लिए भोजन व अन्य साफ सफाई रखना भी कमेटी का दायित्व है, उसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है। 
सावन मास में दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुला रहेगा धौमेश्वर मन्दिर
प्रवीण शर्मा ने कहा कि सावन मास के मेलों के दौरान धौमेश्वर मन्दिर के कपाट दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुले रहेंगे, कोई भी श्रद्धालू कभी भी आलौकिक धौमेश्वर मन्दिर के शिवलिंग के दर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मन्दिर में हर आने वाले श्रद्धालुओं को मन्दिर परिसर में साफ सफाई रखने के लिए कमेटी के सदस्य जागरूक करेंगे ताकि धौमेश्वर मन्दिर भारत स्वच्छ अभियान में नंबर बन सके। 
किसी भी प्रकार का नशा करने वालों को मन्दिर परिसर में नहीं मिलेगी एंट्री
प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी के 50 वॉलिंटियर पुलिस जवानों के साथ मन्दिर परिसर में सेवाएं देंगे और दस से ज्यादा जवान मन्दिर के मुख्य गेट पर सेवाएं देने और जो श्रद्धालु किसी प्रकार के नशे से ग्रस्त होगा उसे मन्दिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव वही में सावन मास के मेलों को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने का फैसला लिया है और श्रद्धालुओं से सौहार्द बनाने का आह्वान भी किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...