ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना होमगार्ड्स वाहिनी के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहलां में आपदा से निपटने के बारे में छात्रों को विस्तार से जागरुक किया । उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हम सबको अलर्ट रहना होगा। ताकि मोके पर अपनी व अन्य लोगों की अनमोल जानें बचाई जा सके। इस मॉक ड्रिल में होमगार्ड्स की टीम ने छात्रों को आपदा के वचाब के विभिन तरीके प्रेक्टिकल करके दिखाए
