LudhianaPunjab News: गुल्ली-डंडा खेलने को लेकर विवाद, परिवार से की मारपीट, देखें...

Punjab News: गुल्ली-डंडा खेलने को लेकर विवाद, परिवार से की मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः शहर में गुल्ली-डंडा खेलने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले बुजुर्ग पर गुल्ली मारी और जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उन पर ईंटों से हमला कर दिया। जानकारी देते पीड़ित सरबजीत ने बताया कि घर के पास ही खाली प्लॉट में कुछ युवक रोज गुल्ली-डंडा खेलते हैं। कई बार मना करने के बावजूद वे नहीं मानते। आज उनके पिता सोहन सिंह घर के बाहर चाय पी रहे थे, तभी गुल्ली आकर उन्हें लगी और वह घायल हो गए। जब वह काम से वापस लौटा तो पत्नी सुरिंदर कौर ने घटना बताई। सरबजीत ने कहा कि वह सिर्फ समझाने उनके घर गया था कि उनकी गैरहाजिरी में परिवार को परेशान न करें। इतने में युवकों ने बैडमिंटन रैकेट उसके मुंह पर मार दी। उसने किसी तरह बचाव किया, लेकिन उन्होंने ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनका माथा फट गया। जब लोग छुड़वाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी थप्पड़ मारे। सुरिंदर कौर ने आरोप लगाया कि जब वह पति को बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की और गर्दन पर नाखून मारे। मोहल्ले की बच्चियों पर भी ये युवक फब्तियां कसते हैं। डर के कारण लड़कियां बाहर नहीं निकल पातीं। पिछले एक महीने से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। परिवार का दावा है कि हमलावरों में एक ऐसा युवक भी शामिल है जिसकी पहले एक महिला से लूट की कोशिश का वीडियो वायरल हो चुका है। इलाका निवासी रंजना ने कहा कि नशे में धुत्त युवक अक्सर मोहल्ले में हुड़दंग मचाते हैं। “पुलिस की गश्त नहीं होती। आज जब सरबजीत को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लाया गया तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और धमकी देने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए कार्रवाई से बचाने की धमकी दी। घायल सरबजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...