Himachalजिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाजरी

जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाजरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतनी चाहिए। इस संबध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि लोग अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। गर्म हवाएं एवं लू खतरनाक साबित हो सकती है। 

लू से सुरक्षा उपाय

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जहां तक संभव हो धूप में घरों से बाहर न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं व यात्रा करते हुए अपने पास पानी अवश्य रखें। धूप में हल्के व ढीले कपड़े पहनें, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, सिर को टोपी या गमछे से ढकें तथा हमेशा जूते-चप्पल पहन कर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर काम करने से पहरेज करें। अगर आपका काम बाहर का हो तो गीले कपड़े को अपने सिर, चेहरे व गर्दन पर रखें। इसके साथ-साथ घर में बने आम पन्ना, लस्सी, नींबू पानी आदि का सेवन नियमित रूप से करें। बच्चों व पालतू जानवरों को पार्क किए हुए वाहनों में अकेला ना छोड़ें। अपने घर को ठंडा रखें व पर्दों का इस्तेमाल करें। रात को घर की खिड़कियां खुली रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान व आने वाले दिनों के अनुमानित तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। तबीयत ठीक न होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लू लगने पर क्या करें

उन्होंने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में बिठा दें। तंग कपड़े पहनें हो तो उसके कपड़ों को ढीला कर दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे या ठंडे पानी से नहलाएं। मरीज को ओआरएस या नींबू-पानी की घोल पिलाएं, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सके। यदि व्यक्ति उल्टी करे या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने या पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में अगर एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं और चिकित्सक की सलाह लें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...