Himachalविधायक भुट्टो से मिला जिला पार्षद कैडर कर्मचारी संघ, मांगों को लेकर...

विधायक भुट्टो से मिला जिला पार्षद कैडर कर्मचारी संघ, मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा का जिला पार्षद कैडर कर्मचारी संघ दर्जनों कर्मचारियों सहित शुक्रवार को कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मिला और अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात रहे बीते 2 सप्ताह से जिला पार्षद कैडर के कर्मचारी मागों को लेकर अनिश्चितकालीन पर हड़ताल पर बैठे है। जिला पार्षद कैडर कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सरकार में विलय किया जाए ताकि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों की तरह हर प्रकार का लाभ मिल सके। बहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम कर रहे है और हर वर्ग के कर्मचारी की हर प्रकार की समस्या का समाधान भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य जिला पार्षद कैडर कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने सीधे सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से मागों को लेकर चर्चा की है और यह मैटर भी सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के अधीन है। भुट्टो ने कहा कि आपके मांग पत्र को सरकार और सीएम तक पहुंचा दिया जाएगा। 
वहीं वंगाणा में जनसुनवाई के दौरान विधायक ने कहा कि सत्ता की कुर्सी मेरे लिए जनता की सेवा का साधन है और हर दिन कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनता हूँ और उनके समाधान के लिए काम करता हूँ। भुट्टो ने कहा कि राजनीति उस वक्त तक,जव चुनाव हों, चुनावों के बाद केवल विकास ओर जन सेवा पर काम करना चाहिए और हमने भी बिना राजनीतिक भेदभाव से अपने दस माह के कार्यकाल में काम किया है और कोई बदले की भावना मन मे नहीं रखी है। हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को उन्नत बनाना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...