ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय एथलैटिक खेल महाकुम्भ का आयोजन 3 मार्च को स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में किया जाएगा। इस खेल महाकुम्भ में पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन समिति के प्रेम ठाकुर ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाले इस महाकुम्भ में अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़ें करवाई जाएंगी। इसी तरह 100 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर की ओपन दौड़ करवाई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपए, दूसरा स्थान पाने वाले को 1100 रुपए तथा तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 750 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
