Baddiबीबीएन में त्योहारों के चलते जिला पुलिस बद्​दी ने जारी किया यातायात...

बीबीएन में त्योहारों के चलते जिला पुलिस बद्​दी ने जारी किया यातायात प्लान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
– साई मार्ग पर बड़े वाहनों, बसों व लोढिंग व अनलोढिंग के लिए बदले नियम – नो पार्किंग में लगे वाहनों के किए जाएंगे चालान, नियमों का पालन करने की दी नसीहत
बद्दी/ सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्​दी के प्रमुख शहर साई मार्ग बद्​दी व आसपास की मुख्य सड़कों के लिए जिला पुलिस बद्​दी ने त्योहारी सीजन के चलते यातायात प्लान तैयार किया है। इस प्लान को जारी भी कर दिया गया है। शनिवार को बातचीत के दौरान एसपी इल्मा अफरोज व डीएसपी अभिषेक ने बताया कि अब साई मार्ग पर बसों को निर्धारित स्थानों पर ही रोका जा सकेगा।
इसके साथ ही बड़े ट्रकों की आवाजाही के लिए भी जो समय निर्धारित किया गया है, उसी समय में उन्हें प्रवेश की अनमुति रहेगी। दूकानदारों को नसीहत दी गई है कि वह केवल दूकानों में सामान की लोढिंग व अनलोढिंग भी रात के समय ही कर सकेंगी। एसपी बद्​दी इल्मा अफरोज ने कहा कि अब दीवाली व छठ पूजा तक यही ट्रैफिक प्लान जारी रहेगा, ताकि शहर में लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी।

साई मार्ग पर अब यह नियम होंगे लागू

शहर के प्रमुख सड़क मार्ग पर अब वाहनों की आवाजाही के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। इस मार्ग पर अब इंडस्ट्री की बसों, निजी गाड़ियों व परिवहन की बसों के लिए पिक एंड ड्रॉप के प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। यह बसें अब केवल दावत चौक, बंसल इंटरप्राइसिज, पवन फास्ट फूड, स्टाइल जोन, विशाल मेगामार्ट, गुरुनानक शॉप, महाराजा अग्रसेन चौक वर्धमान पर ही बसों को रोक सकेंगे। इसके साथ ही दूकानों में होने वाली लोढिंग व अनलोढिंग के लिए सुबह से रात आठ बजे तक किसी भी तरह की एंट्री नहीं होगी।
लोढिंग अनलोढिंग के लिए रात आठ बजे के बाद अगली सुबह 7:59 तक का समय निर्धारित किया गया है। शहर में कहीं भी नो पार्किंग में वाहन खड़ा मिलेगा तो उसका सीधा चालान कर दिया जाएगा। ट्रकों के लिए सुबह आठ से 10 बजे तक और दिन में चार से शाम साढे़ 8:30 बजे तक साई मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रकों को साई मार्ग पर सीधा प्रवेश बंद हैं, उन्हें केवल गैस प्लांट वाले सड़क मार्ग से दाखिल होने के निर्देश मिले हैं। इसी मार्ग से उनका एग्जिट भी निर्धारित रहेगा। डीएसपी अभिषेक ने बताया कि आपात वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होंगे।

रात को बद्​दी नालागढ़ मार्ग रहेगा बंद

26 यानि आज शनिवार को 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक बद्​दी रेड लाइट चौक से लेकर नालागढ़ की तरफ का रास्ता बंद रहेगा। यहां इस मार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते सभी वाहनों की आवाजाही के लिए साई मार्ग होते हुए मानपुरा का वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी बद्​दी इल्मा अफरोज ने कहा कि नियमों का उलंघन करने पर पुलिस द्वारा वाहनों के चालान किए जाएंगे। एसपी ने शहवासियों से निवेदन किया है कि वह त्योहारी सीजन में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने में पुलिस व क्षेत्र के प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को दीपावली का बधाई संदेश देते हुए क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का निवेदन किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...