NationalSanjeevani Hospital के डॉक्टर पर हमला, हमलावरों ने लगातार थप्पड़ जड़ चाकू...

Sanjeevani Hospital के डॉक्टर पर हमला, हमलावरों ने लगातार थप्पड़ जड़ चाकू से किया वार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः जिले के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मंदीप मैडिया पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके केबिन में घुसकर मारपीट की। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें बदमाश 6 सेकेंड में डॉक्टर को 11 थप्पड़ जड़ते हुए नजर आए। उन पर चाकू और कांच की बोतल से सिर पर वार किए गए। चैंबर में घुसकर मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। हालांकि, भाग रहा एक बदमाश पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी, मां का इलाज कराने आया था लेकिन ट्रीटमेंट ठीक से नहीं होने से नाराज था, इसलिए डॉक्टर पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए गणेश इन्कलेव निवासी डॉ. शुभदीप ने बताया कि वह और उसका भाई डॉ. मंदीप मैडिया, संजीवनी हॉस्पिटल चलाते हैं। 6 सितंबर को चिरगांव के धमाना खुर्द के रहने वाले बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी कमलेश देवी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनको बुखार की शिकायत थी। कान में दर्द होने पर 7 सितंबर को डॉ. हरेंद्र यादव ने देखा, तब पता चला कि कान में संक्रमण है। बलवंत का बेटा इलाज से नाखुश था। स्टाफ से भी इलाज को लेकर उलझ गया था। उनके साथ बदतमीजी की और धमकाया। सोमवार को वह दोबारा अभद्रता करने लगा। भाई डॉ. मंदीप ने पुलिस बुला ली। सुबह 11:30 बजे पुलिस ने आकर मरीज कमलेश को डिस्चार्ज करवा दिया। करीब 4 घंटे शिवदीप सिंह अपने करीब 13 साथियों के साथ हॉस्पिटल में आया। सभी अपना चेहरा कपड़े से बांधे थे। आते ही भाई मंदीप को बेरहमी से पीटने लगा।

डॉ. मंदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपी चाकू, कांच की बोतल और ईंट लिए थे। वे मेरे चैम्बर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंककर मारा। मेरे गर्दन झुकाने पर पत्थर कांच में लगा और कांच टूट गया। फिर शिवदीप ने चाकू से मेरे ऊपर हमला किया। बचने पर कांच की बोतल मारी। तब बचाने के लिए स्टाफ सोनू आगे आ गया। उसके हाथ में बोतल लगी। इससे वो घायल हो गया। आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर स्टाफ रेनू और रामवती से भी मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर भागने लगा। तब लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और नकाब हटाया तो शिवदीप था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

सीओ सदर आईपीएस अरीबा नोमान ने बताया कि शिवदीप ने अपने दोस्तों के साथ अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से मारपीट व तोड़फोड़ की है। शिवदीप को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...