Breaking Newsडाक्टर ने नर्स को मारी गोलियां, जाने मामला

डाक्टर ने नर्स को मारी गोलियां, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुर : जिले के ओमती थानान्तर्गत रसल चौक में बुधवार सुबह डॉक्टर ने नर्स को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। कुछ समय पहले डॉक्टर से ब्रेकअप कर नर्स अपने पुराने प्रेमी के नजदीक आ गई थी। यह बात डॉक्टर को पसंद नहीं आई तो उसने नर्स को 2 गोलियां मार दीं। हमले में घायल हुई नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कटनी निवासी माधुरी चौधरी (27) पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में रहकर नर्स का काम कर रही थी। वर्तमान में वह जबलपुर हॉस्पिटल में अपनी सेवा दें रही थी। नर्स का कटनी में रहने वाले संदीप सोनी (34) के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। युवक एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।

दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था। इसी बीच नर्स अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आई और दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ गईं। इससे डॉक्टर और नर्स बीच विवाद हो गया।बुधवार सुबह करीब दस बजे नर्स माधुरी रसल चौक स्थित जबलपुर हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान डॉक्टर संदीप ने रसल चौक पर नर्स को बातचीत करने के लिए रोका। यहां दोनों में विवाद हो गया तो डॉक्टर ने देसी पिस्टल से नर्स को दो गोलियां मार दीं। गोलियां नर्स के सीने में लगी। गंभीर हालत में नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...