Himachalहार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करेंः वीरेंद्र कंवर 

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करेंः वीरेंद्र कंवर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा थानाकलां में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खलें और खेल में अनुशासन का परिचय दें। उन्होंने कहा कि हार को मन से न लगाएं तथा अगली बार फिर कोशिश करें क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। नई खेल नीति बनाई गई है और खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 3 प्रतिशत का कोटा रखा गया है।
उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर बनाने का अवसर है। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कोशिशें की हैं। मोदी सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आज ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन सुधरा है तथा आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो चुकी हैं तथा पर्यटक यहां आकर कुटलैहड़ की नैसर्गिकता का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, प्रीतम डढवाल, योगराज भारद्वाज, देवेंद्र चौहान, संजीव पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...