NationalPM Modi के जन्मदिन पर Donald Trump ने दी बधाई, अपने अच्छे...

PM Modi के जन्मदिन पर Donald Trump ने दी बधाई, अपने अच्छे दोस्त को कही ये बातें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को फोन किया और उनको अपना दोस्त बताते हुए खूब तारीफ की। इसके अलावा ट्रंप ने रुस-युक्रेन का युद्ध खत्म करने के लिए भारत के समर्थन के लिए शुक्रिया भी अदा किया। यह फोन कॉल दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत बनाने के लिए एक खास कदम माना जा रहा है। ऐसे समय में यह एक नई पहल हो सकती है जब भारत और अमेरिका में टैरिफ को लेकर विवाद चल रहा है।

पीएम के साथ फोन पर की बात

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि – मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बात की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं नरेंद्र रुस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके सर्मथन के लिए भी शुक्रिया। प्रेजिडेंट डीजेटी (Donald J Trump)।

शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के इस कॉल का धन्यवाद भी किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा कि – मेरे मित्र प्रेजिडेंट ट्रंप मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन और गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भी भारत-अमेरिका के बीच व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का समर्थन भी करते हैं।

तनाव के बाद सुधरेंगे दोनों देशों के रिश्ते

यह फोन कॉल जून में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी बातचीत के बाद पहली कॉल थी। उस समय के बाद से दोनों देशों के बीच कुछ तनाव चल रहा था। खासतौर पर जब ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया। इसमें रुस से तेल खरीदने पर 25 फीसदी टैरिफ भी शामिल था। ट्रंप ने भारत के उच्च टैरिफ की भी आलोचना की थी। उनके प्रशासन अधिकारियों ने नई दिल्ली के खिलाफ तीखी बयानबाजी भी की थी। बता दें कि पिछले हफ्ते ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा था कि उन्हें पक्का यकीन है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधी बातचीत एक सफल नतीजे पर पहुंचेगी। वह अपने बहुत ही अच्छे दोस्त पीएम मोदी से बात करने के लिए एक्साइटेड हैं। इसका पीएम ने जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका को स्वभाविक साझेदार बताया था। व्यापार बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच में साझेदारी की असीम संभावनाओं की भी तलाश की जा रही है। पीएम भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करने के लिए एक्साइटेड हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...