InternationalDonald Trump ने अफगानिस्तान को दी सरेआम धमकी, बोले - 'बगराम एयरबेस...

Donald Trump ने अफगानिस्तान को दी सरेआम धमकी, बोले – ‘बगराम एयरबेस नहीं दिया तो बुरा होगा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी देश को धमकी देते रहते हैं। अबह हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान को चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि यदि अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापिस नहीं देगा तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ट्रंप ने अफगानिस्तान को चेतावनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर दी है। अपने ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि – ‘अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी’। ट्रंप ने इससे पहले भी कहा था कि उसके एयरबेस का नियंत्रण वापिस चाहिए। 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद अमेरिकी बलों के द्वारा इस्तेमाल होने वाले इस बेस का नियंत्रण अमेरिका वापिस चाहता है। शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से कहा है कि इस मुद्दे पर अफगान के अधिकारियों से बात भी कर रहे हैं। अमेरिकी सैनिकों के 2021 में अफगानिस्तान से हटने के बाद यह एयरबेस तालिबान आंदोलन के हाथों में चला गया। अफगान के अधिकारियों ने पहले ही अमेरिकी सेना की उपस्थिति को पुनर्जीवन का विरोध किया है। अफगान विदेश मंत्रालय के अधिकारी जाकिर जलाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि – ‘अफगानिस्तान और अमेरिका को एक-दूसरे के साथ बात करनी चाहिए परंतु अमेरिका को अफगानिस्तान के किसी भी हिस्से में सैन्य उपस्थिति बनाए रखने की जरुरत नहीं है’।

हम वापिस चाहते हैं एयरबेस

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर के साथ बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन बगराम एयरबेस पर नियंत्रण वापिस पाने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण चीन के परमाणु हथियारों के निकटम होने को बताया है। ट्रंप ने इसको पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अंतर्गत पूर्व आपदा बता दिया था। उनका कहना है कि – ‘हम इस एयरबेस को वापिस पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह बेस वापिस चाहते हैं क्योंकि अफगान अधिकारियों को हमारी जरुरत है। हम यह बेस वापिस चाहते हैं और इसका एक कारण यह भी है कि यह चीन के परमाणु हथियार निर्माण स्थल से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...