डाॅ निधि पटेल ने संतोषगढ़ में लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने निर्वाचन क्षेत्र ऊना के मतदान केंद्र 92 संतोषगढ़-1 में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र पर विधानसभा चुनाव 2017 में 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ था जोकि इस विधानसभा क्षेत्र के औसत मतदान 78.6 प्रतिशत से काफी कम है। एसडीएम ने बताया कि चुनावों में एक-एक मत का महत्व होता है। प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरुक नागरिक के नाते अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में महिलाएं विशेष व अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होने महिलाओं से आहवान किया कि यदि उनका कोई पारिवारिक सदस्य काम के सिलसिले में किसी बाहरी राज्य में रहता है और उसकी प्रदेश में वोट है, तो उसे अनिवार्य तौर पर अपने मत का प्रयोग करने की अपील करें।  इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, प्रधान दलजीत कौर, उप प्रधान अनिल कुमार, वार्ड सदस्य, प्रेम कुमारी, कुसुम लता सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने पेखूबेला व अबादा वराना में वाहनों की चैकिंग भी की। उन्होंने बताया कि सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जिला मंे जगह-जगह पर नाके लगाकर गाड़ियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...