Himachalडॉ एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी संस्थान में साईंटिस्ट के...

डॉ एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी संस्थान में साईंटिस्ट के रूप में हुआ चयन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत चीफ इंजीनियर जिला ऊना के निवासी डॉ. एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान में साईंटिस्ट ग्रेड एफ के रूप में चयन हुआ है। आईआईटी रूडकी से पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले डॉ. एसके शर्मा जल शक्ति विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। जल शक्ति विभाग में उन्होंने ऊना, हमीरपुर व प्रदेश के अन्य जिलों में 33 वर्ष से अधिक अपनी सेवाएं प्रदान की है। इस दौरान उनका जल आपूर्ति, स्वच्छता, सीवरेज व डै्रनेज सेक्टर में शानदार कार्य रहा है। सेवानिवृति के उपरांत डॉ. एसके शर्मा का अब डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान कोलकत्ता में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है। उनका यह कार्यकाल 5 वर्ष का रहेगा।

इस राष्ट्रीय संस्थान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 दिवसंबर में किया था। इस संस्थान का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग पेयजल, स्वच्छता व सेनिटेशन के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैलना है। स्वच्छ भारत व जल जीवन मिशन के तहत यह कार्य किया जाएगा। डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपने दायित्व का वह पूरी तनमयता के साथ निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रमुख लक्ष्य लोगों को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। वहीं, स्वच्छता पर भी उनका ध्यान पूरी तरह से केंद्रित है। डॉ. एसके शर्मा का डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान के माध्यम से वह निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केंद्रित होकर कार्य करेंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...