Mahindra Showroom के ड्राइवर ने कई लोगों को मारी टक्कर

भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई से सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास बने महिंद्रा शोरूप में मनचले ने घटना को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसरा ड्राइवर महिंद्रा स्कार्पियों के शोरूम में गाड़ी का ट्रायल ले रहा था, इस दौरान उसने कई लोगों को चपेट में ले लिया। लोगों के अनुसार ट्रायल के दौरान स्कार्पियों चालक ने तेज रफ्तार गति से सामने पार्क 2 पहिया वाहनों को पहले टक्कर मारी उसके बाद 3 लोगों को घायल कर दिया।

घटना के दौरान लोगों ने चालक को काबू कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि इस घटना में 2 युवक और एक बच्ची सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने तुरंत घायलों को बगल स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती करवाया। इसके बाद स्कार्पियों के नीचे फंसी स्कूटी और टूटा बाइक को किनारे करने का कार्य किया गया।

मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने बताया कि ड्राइवर का नाम मुकुंद तरोने है। मुकुंद महिंद्रा शोरूम का ही ड्राइवर है। वहीं ड्राइवर ने बताया कि वो स्कार्पियो गाड़ी को ट्रायल के लिए निकालकर पार्किंग में खड़ा करने ले जा रहा था। इस दौरान जैसे ही उसने गेट के बाहर गाड़ी लाकर खड़ी की और गाड़ी को मोड़ने के दौरान उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर में पड़ गया। इससे गाड़ी अचानक स्पीड में आ गई और सीधे साने खड़ी बाइक और स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...