Himachalटाइम टेबल को लेकर भिड़े दो बसों के चालक परिचालक,बाद में दोनों...

टाइम टेबल को लेकर भिड़े दो बसों के चालक परिचालक,बाद में दोनों पक्षों में हो गया समझौता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : श्री माता चिंतपूर्णी जी से तीन किलोमीटर दूर भरवाईं चौंक पर दोपहर तीन बजे के करीब चिंतपूर्णी की एक निजी ट्रांसपोर्ट बस और पंजाब रोडवेज बस के चालक परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में टाइम टेबल को लेकर पहले तो बहसबाजी हुई और फिर निजी ट्रांसपोर्ट का परिचालक पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालक के साथ हाथापाई पर उतर आया जिसके बाद पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालक भरवाईं थाने में पहुंच गए जिस पर पुलिस ने प्राइवेट बस के परिचालक को भी थाने बुलाया।

बताया जा रहा है दोनों पक्षों में बसों के टाइम को लेकर हाथापाई हुई है। निजी बस चिंतपूर्णी ज्वालाजी रुट पर चिंतपूर्णी से तीन बजे के करीब चलती है जबकि पंजाब रोडवेज की बस जलंधर धर्मशाला रूट पर चलती है और भरवाईं से तीन बजकर पांच मिनट पर निकलती है और इसी टाइम टेबल को लेकर भरवाईं दोनों बसों के कंडक्टर सवारियों को लेकर आपस में भीड़ गए।

पुलिस थाना में काफी देर तक बैठने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं लिखवाई। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए एस आई सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि निजी बस और पंजाब रोडवेज की बस के परिचालकों में आपसी हाथापाई हुई थी दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत ना आने के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और दोनो बसों के चालक परिचालक को अपने अपने टाइम टेबल पर चलने के लिए कहा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...