JalandharJalandhar और Hoshiarpur में मार गिराए ड्रोन, किया ब्लैकआउट, देखें वीडियो

Jalandhar और Hoshiarpur में मार गिराए ड्रोन, किया ब्लैकआउट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार जारी है। सुरानुसी के आस-पास के कुछ इलाकों में एहतियात के तौर पर लाइटें बंद कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि उन्हें कुछ ड्रोन देखे जाने की खबरें मिली हैं। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर कुंज के रहने वाले रणजीत सिंह ने बताया कि अचानक आसमान में लाइटें 5 से 7 बार दिखाई दी। जिसके बाद ब्लैकआउट कर दिया गया। इस दौरान कुछ धमाके सुनाई दी। इस दौरान आर्मी की टीम मौके पर 15 से 20 मिनट तक रूके रहे और 10 से 15 आर्मी के अधिकारियों द्वारा जांच करने के बाद इलाका निवासियों को जाने के लिए कहा। हालांकि इलाका निवासियों ने ड्रोन गिरने की पुष्टि नहीं की।

उनका कहना है कि इस दौरान प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई और प्रशासन की ओर से ब्लैकआउट कर दिया गया। दूसरी ओर डीसी हिमांशु अग्रवाल 10.45 पर बताया कि एक सर्वेलांस ड्रोन सेना द्वारा कपूरथला रोड़ पर गांव मंड के पास मार गिराया है। विशेषज्ञों की टीम मलबे की तलाश कर रही है। डीसी ने पब्लिक से अपील की है कि मलबा दिखे तो उसके पास न जाएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें। डीसी ने बताया कि रात 10 बजे के बाद से जालंधऱ में कोई ड्रोन एक्टिविटी नहीं देखी गई है। डीसी ने पब्लिक से अपील की है कि सभी संयम बरतें, पटाखे न चलाएं। जो लोग दहशत फैलाने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले अमन नगर सुरानुसी के इलाका निवासियों ने इलाके में फायरिंग और धमाके की आवाजे सुनाई दी। लोगों का कहना है कि देर रात 9:10 बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसके बाद इलाके में धमाका हुआ और अचानक इलाके की लाइट बंद कर ब्लैकआउट कर दिया गया। वहीं पंजाब के अमृतसर, दसूहा, जालंधर के सुरानुस्सी ईलाके में ड्रोन एक्टिविटी नोटिस की गई है। होशियापुर के दसूहा में फिर से 5 से 7 धमाकों की आवाज आई। सायरन बजने के बाद पूरा जिला ब्लैकआउट किया गया। होशियारपुर जिले के उच्ची बस्सी इलाके में इन ड्रोन पर फायरिंग कर इन्हें नीचे गिरा दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...