Nationalनशे में धुत फौजी ने मचाया उत्पात, 3 लोगों को किया गंभीर...

नशे में धुत फौजी ने मचाया उत्पात, 3 लोगों को किया गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः नशे में धुत सेना के जवान द्वारा वीरवार रात को जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कैंट थाना के सदर इलाके में बाइक सवार जवान ने पहले तो 3 लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद सेना कैंपस में जाकर छुप गया। स्थानीय लोगों ने जवान को पकड़ने को कोशिश की, पर सैनिकों ने यह कहते हुए अंदर जाने से मना कर दिया कि यह आर्मी का एरिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे होली को लेकर सदर एरिया में काफी भीड़ थी। उसी दौरान बुलेट पर जवान वहां से निकला। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। जवान लहराते हुए बुलेट चला रहा था। इसी दौरान वह चौराहे पर खड़े होकर लोगों से बहस करने लगा। उन्हें सड़क से दूर हटने को कहा। इस बात पर लोगों ने उससे कहा कि बहुत रास्ता है, यहां से निकल जाओ। इतना सुनते ही जवान ने गोली मारने की धमकी दी। फिर बाइक खड़ी कर दी। डिक्की से चाकू निकालकर लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद पुरुषोत्तम पासी ने बताया कि सबसे पहले जवान ने चिंटू के पेट में चाकू मारा, उसे बचाने के लिए सोनू आया तो उसके भी सिर पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को बचाने के लिए मैं आया तो उसने मुझे भी पैर और हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब जवान का पीछा किया तो बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया और कैंपस में घुस गया। कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जवान की बाइक जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...